गोंडा – इटियाथोक बिसुही पुल नहीं तो सिर पर बाल नहीं ।
आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन का 14वां दिन अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया गया आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा बिसुही पुल के नीचे बैठकर प्रदर्शन कर मुड़वाया अपना सर कहा कोई तो हमारा दर्द सुन ले इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष युगांक मिश्रा ने बताया कि आज हमारे कार्यक्रम का 14वाँ दिन है हजारों की संख्या में हम मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं तथा 12000 से ऊपर लोगों ने समर्थन में हस्ताक्षर किया है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तो आज हम लोग अपने सिर के बाल मुंडवाए हैं और हम यह बाल मुख्यमंत्री जी को अर्पित कर रहे हैं कि यह बाल लेकर तो कम से कम हमारे दर्द को आप समझ लीजिए और इस पुल का निर्माण करवा दीजिए। मोहनपुर निवासी भूपेन तिवारी ने बताया कि मैं प्रतिदिन इस पुल से प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के लिए जाता हूं घंटों जाम में फंसा रहता हूं जिसकी वजह से मेरी सैलरी भी कटती रहती है आज छत्र पंचायत का मैं समर्थन करते हुए अपने सर के बाद मुड़वा रहा हूं तथा मेरी अधिकारियों को यह बाल समर्पित करता हूं और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मांग करता हूं कि इस पुल का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, आदित्य द्विवेदी, हिमांशु मिश्रा, सरताज, शहजादा, शुभम, अमन शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा