लखनऊ । ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर प्रतिभाशाली बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन-
भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज आयोजित समापन दिवस पर प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने कार्यशाला के दौरान अर्जित कौशल एवं कलात्मक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समापन दिवस के मुख्य अतिथि, सुप्रसिद्ध शास्त्रीय एवं सुगम संगीत गायक युगांतर सिंदूर, विश्वविद्यालय की पूर्व कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किरीट राठौड़, विश्वविद्यालय के तालवाद्य विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नृत्य विभागाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेई एवं सहायक आचार्य (नृत्य) सुश्री मंजुला पंत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट