लखनऊ में गूंजा ‘दादा किशन की जय
फरहान अख्तर और टीम ने साथ किया सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट
लखनऊ से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत एक बड़े लॉन्च इवेंट के साथ हुई, जहां हजारों फैंस मौजूद थे। इस मौके पर फरहान अख्तर, सुखविंदर सिंह, नरपत सिंह भाटी जी, असली वीर जवान और शहीदों के परिवार शामिल हुए।_
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के टीज़र और पोस्टर्स ने दर्शकों को भारतीय सैनिकों की असाधारण कहानी की एक झलक दिखाई थी। अब फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हो गया है, जिसने दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
दादा किशन की जय टाइटल वाला यह गाना देशभक्ति की गहरी भावना को दर्शाता है, जो फिल्म की आत्मा और जज़्बे को बखूबी बयां करता है।
फ़िल्म 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट