दो किलो अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दो किलो अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

-एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को अवैध चरस तश्कर को पकड़ने में मिली सफलता

-एसपी ने पुलिस टीम को दो हजार का इनाम देने की घोषणा

-चार दिन में मिली दूसरी बड़ी सफलता

बागेश्वर, गोविन्द मेहता, पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के के कुशल नेतृत्व में अवैध नशे के सौदागरों पर नकेल कसने का अभियान लगातार जारी है।चार दिन पूर्व ही एक ही दिन में एक चरस और एक स्मैक तश्कर को एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था।जिसके बाद एक और अवैध नशा तस्कर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। बागेश्वर पुलिस को सोमवार देर शाम चेकिंग अभियान में मुखबिर की सूचना पर। एक चरस तश्कर को। पकड़ने में सफलता मिलीहै।पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो किलो अवैध चरस के साथ मोटर साइकिल सवार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई गई है।

एसपी चन्द्र शेखर घोड़के के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्वीन और कोतवाल अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान एसओजी टीम बागेश्वर-कपकोट मार्ग पंद्रहपाली तिराहा पर चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय दुर्गाराम निवासी बदियाकोट थाना कपकोट को मोटर साइकिल संख्या यूके 08R-7019में कपकोट से आते समय रोका गया।वह चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर सकपका गया।जिसके बाद वह पुलिस टीम से बचने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसकी गहनता से जांच की गई।चेकिंग के दौरान अभियुक्त से दो किलो छःग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक,घोड़के द्वारा एसओजी एवं कोतवाली पुलिस टीम के कार्य की प्रसंशा करते हुए टीम को उत्साहवर्धन हेतु दो हजार रुपये नकद ईनाम देने की घोषणा की गई।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन खान,कोतवाल अनिल उपाध्याय, एसएसआई खष्टी बिष्ट,हेड कांस्टेबल एसओजी राजभानु बिष्ट,भुवन बोरा,जय कुमार, संतोष सिंह राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment