लखनऊ के नादान महल उपकेन्द्र

लखनऊ के नादान महल उपकेन्द्र के अन्तर्गत यहियागंज बर्तन बाजार में बीती रात बारहा बजें के लगभग बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से अचानक जोर दार धमाकों के बाद भीषण आग लग गई। सूत्रों का कहना है धमाकों की आवाज आस पास व नादान महल रोड के कई खम्बो पर हुई ।

बर्तन बाजार खम्बें में आग लगते ही आसपास हड़कंप मच गया । स्थानीय नागरिकों ने उपकेन्द्र के एसडीओ को सरकारी फोन पर सूचना देनी चाही तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला जब जेई को फोन लगाया गया जो बिजी रहा ।

नागरिकों ने उपकेन्द्र के फोन पर सूचना देकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बन्द कराने के साथ चौक फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी

 

संकरी बाजार में दमकल की गाड़ी बड़ी मुश्किल से पहुची उससे पहले क्षेत्रीय लोग बाल्टी से पानी डाल कर आग बुझाने में आधा घंटे तक जुटे रहे। उसके बाद दमकल की छोटी गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया

 

रात ढ़ाई बजें तक मरम्मत कार्य के बाद क्षेत्र विद्युत आपूर्ति बहाल हुई

 

इण्डिया एक्स्प्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment