रायबरेली,
ब्यूरो–राजेश सोनी, रायबरेली
स्लग–पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कांग्रेस के पूर्व महासचिव सहित 6 वांछित अपराधी को धर दबोचा
उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता | पुलिस अधीक्षक डॉ.यसबीर सिंह के सख्त निर्देशों पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में आज शहर कोतवाली पुलिस ने शानदार सफलता हासिल की है | पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे कांग्रेस के पूर्व महासचिव हिमांशु सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह सहित कुल छह कुख्यात अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से धर दबोचा| ये सभी आरोपी शहर और आसपास के क्षेत्रों में चोरी, रंगदारी मांगने और अन्य गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे थे | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु सिंह प्रमुख हैं, जो कई पुराने मामलों में फरार चल रहे थे | अन्य आरोपियों में से एक मंदिर से मुकुट चोरी करने का मास्टरमाइंड था, तो कोई रंगदारी के लिए लोगों को धमका रहा था | कुछ चोरी की घटनाओं में शामिल थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना रखा था | शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई | जबकि अलग-अलग टीमों ने मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को धर दबोचा हैं | कोतवाल ने कहा, “ये सभी आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे | अब इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है | पुलिस अन्य वैधानिक कार्यवाही में जुट गई हैं |
ब्यूरो–राजेश सोनी, रायबरेली