बहराइच 

बहराइच

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुस रहें 2 विदेशी नागरिक गिरफ़्तार, पुलिस जुटी जाँच में

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के रूपईडीहा अन्तर्गत शनिवार की सुबह नेपालगंज से रूपईडीहा आ रहे दो विदेशियों को पुलिस व एसएसबी की टीम ने शक के आधार पर तहकीकात की | जांच के दौरान इनके पास भारत आने के कोई वैध प्रपत्र नही थे | इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एसएचओ रमेश सिंह रावत ने बताया कि मैं रूपईडीहा बीओपी एसएसबी के एसआई जगत दास, महिला सिपाही रानी कुमारी, टी यमुना व ज्योति सिंह आदि नेपाल भारत के बीच आने जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे | इन दोनों को रोक कर इनके प्रपत्र देखे गए तो पता लगा कि इनके पास भारत प्रवेश के कोई प्रपत्र ही नही है | वहीं भारत की सीमा में अवैध तरह से 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया हैं | जिनमें से एक की पहचान सुमित्रा शकील ओलिविया पुत्री जान फ्रेडरिक सुमित्रा जिनकी उम्र लगभग 61 वर्ष बताई जा रही हैं जो कि मूल रूप से उद्दपी कर्नाटक व ब्रिटिश पासपोर्ट होल्डर तथा ओसीआई कार्ड होल्डर वर्तमान पता 25 हरकॉम्ब ड्राइव, ग्लौकेस्टर यूनाइटेड किंगडम व एक अन्य विदेशी नागरिक हस्सन अम्मान सलीम पुत्र मोहम्मद सलीम जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही हैं | जो कि पाकिस्तानी मूल का बताया जा रहा हैं जिसका वर्तमान पता 1 A डलमोरटन रोड मैनचेस्टर यूनाइटेड किंगडम के रूप में हुई है | दोनो को वैध प्रपत्रों के अभाव में भारत प्रवेश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है | अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं |

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment