रायबरेली,
ब्यूरो–राजेश सोनी, रायबरेली
स्लग–DM ऑफिस के सामने आशा वर्कर्स यूनियन की सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली से जहाँ आज आशा वर्कर्स यूनियन ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी ऑफिस के सामने उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया | यह प्रदर्शन नेता विजय विद्रोही की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे | प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही करने की माँग की गई हैं | जिसके बाद जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी कोई माँग नहीं सुन रही हैं | जबकि आशा वर्कर्स की जो मुख्य मांगें हैं उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, मासिक मानदेय निश्चित रूप से ₹21,000 किया जाए, स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाए, ग्रेच्युटी का प्रावधान हो और मातृत्व अवकाश मिले | इन मांगों से आशा बहनों के जीवन की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी | वहीं गीता मिश्रा ने साफ कहा कि जब तक प्रशासन से वार्ता नहीं होगी और मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा | कोई समझौता नहीं किया जाएगा | सैकड़ों महिलाएं अपनी हक की लड़ाई में डटी हुई हैं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद कर रही हैं |
ब्यूरो–राजेश सोनी, रायबरेली