बाँसवाड़ा, राजस्थान

बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

स्लग–महाविद्यालय में गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

 

 

स्लग–मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय में गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

 

राजस्थान के जनपद बाँसवाड़ा के उप खण्ड क्षेत्र कस्बा कुशलगढ़ में मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नई किरण नशामुक्ति केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया गया | इसके पश्चात महाविद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अहिंसा, सत्य, स्वच्छता, स्वावलंबन एवं सादगी को जीवन में अपनाने का संदेश दिया | उन्होंने कहा कि गांधी जी का संपूर्ण जीवन नशामुक्त, अनुशासित एवं आदर्श मूल्यों पर आधारित था, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है | जबकि कार्यक्रम में प्रो. लक्ष्मण लाल परमार ने गांधी जी के जीवन एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला | उन्होंने बताया कि गांधी जी ने अपने जीवन में कभी नशे का सेवन नहीं किया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण पर विशेष बल दिया | इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई गई | इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वैष्णव जन तो तेने कहिये भजन गाकर वातावरण भावपूर्ण व शांतिमय बनाया | कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ.योगेश वर्मा, नरेन्द्र कुमार, प्रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, डॉ.कविता, लक्ष्मी पटेल, डॉ.भावना उपाध्याय सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे | संचालन कन्हैया लाल खांट ने किया |

 

 

रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान

Related posts

Leave a Comment