राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जैपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक 

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जैपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक

 

गोंडा — लखनऊ के बाबू के.डी. सिंह स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल, गोंडा के दो विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 5 के छात्र कुसागर सिंह ने सब-जूनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया, जबकि कक्षा 3 की छात्रा आद्या सिंह ने सब-जूनियर बालिका वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

 

दोनों खिलाड़ियों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सुपरविजन एवं मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया।खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में उनके नियमित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल, गोंडा के डायरेक्टर श्री प्रदीप गुप्ता जी एवं प्रधानाचार्य श्री अभिषेक तिवारी ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन कर सकें। ,,,व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा गोण्डा,,,,

Related posts

Leave a Comment