मनरेगा में फर्जी घोटाले को लेकर खंड विकास अधिकारी को दिया शिकायती पत्र

मनरेगा में फर्जी घोटाले को लेकर खंड विकास अधिकारी को दिया शिकायती पत्र

 

बंडा/शाहजहांपुर- मनरेगा में लगातार लग रही फर्जी हाजिरी और भुगतान को लेकर बंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत सैदापुर डाव चाट के सुधीर यादव व अन्य ग्राम वासियों ने खंड विकास अधिकारी बंडा को लिखित शिकायती पत्र दिया । शिकायती पत्र में मनरेगा में फर्जी तरीके से लाखों रुपए हड़पने की बात कही है। आए दिन मनरेगा में 100 से ऊपर मजदूरी दिखाकर दो तालाब और अखरोट की साफ सफाई का कार्य दिखाया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शिकायत करने के बावजूद भी ग्राम प्रधान व ब्लॉक के कर्मचारियों की मिली भगत से फर्जी हाजिरी लगाकर विभाग को चूना लगाने का काम किया जा रहा है। इससे पूर्व भी करीब एक साल पहले मनरेगा में करीब 20 लख रुपए के घोटाले का आरोप किए जाने का ग्राम प्रधान पर लग चुका है। ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि मनरेगा में महज एक भी मजदूर काम नहीं कर रही और 100 से ऊपर मजदूर दिखाकर घोटाला किया जा रहा है। 18 .8.2025 में जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई जो विचाराधीन है लेकिन फर्जी भुगतान लगातार निकला जा रहा है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में कहा जब तक शिकायत का पूरी तरह से निस्तारण न हो तब तक मनरेगा के भुगतान में रोक लगाई जाए। शिकायत करने वालों में सुधीर यादव, बलवीर सिंह, राजवीर, संतोष कुमार, रामनरेश,रामपाल व अन्य ग्राम वासी थे।

 

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन कुमार इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment