मथुरा, 

मथुरा,

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, मथुरा

 

 

स्लग–शिकायती पत्र देने के बाद भी नहीं हो रहीं सुनवाई, चोरी की घटना को लेकर महिला दर दर भटकने पर मजबूर

 

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं | ताजा मामला जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र गांव ग्राम नगला विजयी का हैं | यहाँ की रहने वाली सूरजमुखी पत्नी महेश मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उसने एसएसपी को एक लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि अभी कुछ दिनों पहले उसके घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण के साथ नगदी चोरी कर ली गई थीं | पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह खेती का कार्य करके अपने घर में हाथ मुंह धो रही थी तभी पीछे से दुष्यन्त पुत्र चरन सिंह निवासी कारब थाना राया मथुरा जो मेरे रिश्तेदार का लड़का लगता है मेरे घर के अन्दर घुस आया और मेरी सन्दूक में रखे आभूषण मंगलसूत्र सोने की नाक की बाली सोने की पायल चांदी की 2 जोंडी तोडिया चाँदी की और नगद 10 हजार रुपये को निकाल कर चोरी करके भाग गया | जबकि पीड़ित महिला ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नही आया पीड़ित महिला व उसके परिवार के लोगो ने चोर लडके व उसके घर वालो से कहा सुनी भी हुई है | लेकिन वह पीड़ित महिला के जेवर व नगद रुपये लौटाने को तैयार नही है अब मजबूरन पीड़ित महिला ने अपनी चोरी के संबंध में कानूनी कार्यवाही के लिए पिछले सात दिनों से पीड़ित परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए दर दर भटक रहें है | पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद न तो मुकदमा दर्ज किया गया हैं और न ही मौके पर जाकर किसी ने जांच करना उचित समझा पीड़ित महिला ने इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चोरी हुए सोने व चांदी के आभूषण व नगदी को लेकर गुहार लगाई है |

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, मथुरा

Related posts

Leave a Comment