बाराबंकी,

बाराबंकी,

 

 

रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी

 

 

स्लग–जैदपुर कोतवाली में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

 

 

बाराबंकी के कस्बा जैदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जैदपुर कोतवाली में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे थाना चौराहा से शुरू हुआ | जिसका शुभारंभ जैदपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह और पद्मश्री राम सरन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया | इस अवसर पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने पद्मश्री राम सरन वर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया | अपने संबोधन में कोतवाल ने बताया कि यह दिन राष्ट्रपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है | सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 550 से अधिक रियासतों को एकजुट कर भारत के एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया था | ‘रन फॉर यूनिटी’ उन्हीं के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है | थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, सामूहिकता और सामाजिक सद्भाव की भावना का प्रतीक है | उन्होंने संदेश दिया कि जब व्यक्ति ‘मैं’ और ‘मेरा परिवार’ से आगे बढ़कर समाज, शहर और राष्ट्र के लिए कार्य करता है, तभी सच्ची एकता और अखंडता मजबूत होती है | कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई | जिसमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया | इस अवसर पर थाना अतिरिक्त प्रभारी निर्मल सिंह, एसएसआई सुरेश कुमार गुप्ता, कस्बा इंचार्ज विनय कुमार, अहमदपुर चौकी इंचार्ज आलोक कुमार, दरोगा सुधाकर सिंह, दरोगा देव प्रकाश शुक्ला, दरोगा जय चन्द, दरोगा सुरेन्द्र कुमार, दरोगा विपिन सिंह, दीवान जय नारायन, मिंटू सिंह, सिपाही पंकज राठौर, राजेश्वर सिंह, राहुल, चंद्रेश, मनोज पांडेय, पवन कुमार, सुग्रीव कुमार, हरि बाबू, धीरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मी और लगभग चार दर्जन छात्रों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया |

 

 

रिपोर्ट–आतिफ खान, barabanki

Related posts

Leave a Comment