मथुरा,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, मथुरा
स्लग–सीवर की सफ़ाई के लिए नगर निगम में आई 5 और मशीनें, नगर महापौर ने किया उसका उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के अन्तर्गत वृंदावन नगर निगम में नगर निगम के द्वारा सीवर सफाई करने के लिए पांच मशीन मंगाई गई हैं | जिनमें दो छोटी मशीन है जो की पतली व छोटी गलियों में सीवर लाइन को साफ करने का कार्य करेगी क्योंकि अभी तक सीवर की सफाई मैन्युअल की जाती थी | लेकिन अब इन मशीनों के आने के बाद मथुरा शहर में सीवर की सफाई इन मशीनों के द्वारा की जाएगी | वहीं मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि मथुरा वृंदावन नगर निगम में सिविल साफ करने के लिए 5 मशीन मंगवाई गई है | जिनमें 2 छोटी मशीनों के अतिरिक्त 3 बड़ी मशीनें है और इन मशीनों की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 12 लाख रूपये बताई जा रहीं हैं | उन्होंने साथ ही कहा कि अगर स्वच्छता के चलते और मशीनों की आवश्यकता पड़ेगी तो मथुरा नगर निगम और भी मशीनें मंगाएगा | उन्होंने यह भी बताया कि पहले 3 मशीनें नगर निगम के कार्यालय पर उपलब्ध थी लेकिन अब 5 मशीनें और मंगवाई गई है जिससे कि मथुरा वृंदावन नगर निगम में सीवर के कारण हो रही समस्याओं से जल्द राहत मिल सकें | इन अतिरिक्त मशीनों से मथुरा वृंदावन नगर निगम में कार्य को और गति मिलेगी साथ ही कम समय में ज्यादा कार्य होने से लोगों को समस्याओं से जल्द निजात मिल जाएंगी |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, मथुरा