बहसूमा थाना परिसर

बहसूमा थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को आग से बचाव राहत कार्यो तथा आपात स्थितियों से निपटने के लिए दिया बुनियादी प्रशिक्षण,पुलिसकर्मियों को टिप्स देते हुए अग्निशमन के कर्मचारी

 

बहसूमा। बहसूमा थाना परिसर में फायर ब्रिगेड अग्निश्मन विभाग द्वारा थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों को आग से बचाव राहत कार्यो तथा आपात स्थितियों से निपटने के लिए बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें घरों में कई प्रकार की आग लगने जैसे गैस सिलेंडर, बिजली से आग लगना, शॉर्ट सर्किट हो जाना, फुस पुराल से आग लगना, छप्पर में आग लगना जैसे बचाव कार्य के टिप्स दिये। थाना पर रखे अग्निशमन के सिलेंडर को चलाने के तरीके बताएं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार शर्मा, रंजीत सिंह मोहम्मद फारूक ने थाना प्रभारी रविंद्र पंवार के नेतृत्व में विभिन्न तरीकों की घरों में होटल में तथा अन्य जगह में आग लगने से बचाव के बारे में सेफ्टी के लिए आवश्यक उपकरणों को चलाने की विधि एवं उनके रखरखाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल में आग लग जाने पर अग्निशमन द्वारा दिया गया सिलेंडर को कैसे खोला जाता है और कैसे उसे चलाया जाता है। पुलिस कर्मियों को उसके चलाने के टिप्स दिये। इस मौके पर थाना प्रभारी रविंद्र पंवार, उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उप निरीक्षक अवनीश पाठक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, उपनिरीक्षक संदीप राजपूत, कांस्टेबल विपिन पोसवाल, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, मुंशी राम प्रवेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment