बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–किसान महापंचायत से पहले रूपईडीहा पहुंचे राकेश टिकैत, स्थानीय किसानों से की मुलाकात

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के नगर पंचायत रूपईडीहा में बृहस्पतिवार को बहराइच में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत ), के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत, सीमावर्ती कस्बा रूपईडीहा में मंडल उपाध्यक्ष साधु शरण वर्मा के आवास पर रात्रि प्रवास किया | उनके आगमन पर स्थानीय किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया तथा संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई | जबकि रात्रि प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि बहराइच में होने वाली किसान महापंचायत में किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा | उन्होंने बताया कि अमेरिका-भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते का किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव, इस वर्ष सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में 50 रूपये की वृद्धि तथा एमएसपी गारंटी कानून की माँग जैसे मुद्दे महापंचायत के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे | उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है और महापंचायत के माध्यम से आगे की रणनीति तय की जाएगी | राकेश टिकैत के रूपईडीहा पहुंचने पर संगठन के तहसील महासचिव एडवोकेट मोहम्मद अयूब ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया | इस मौके पर मोहम्मद कौशर, सिराज अहमद, शरीफ अहमद, शब्बीर अहमद, राज बाबू, सनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे |

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment