बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–हजरत इमाम हुसैन के जन्म दिवस पर लगाई गई सबील, राहगीरों को पिलाया गया पानी व कॉफी
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से जहाँ सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत रूपईडीहा में इस्लाम धर्म के आख़िरी नबी हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हज़रत इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु के जन्म दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को सेवा और सौहार्द का संदेश देते हुए सबील लगाई गई | स्टेशन रोड स्थित रिज़वी क्लॉथ स्टोर के सामने आयोजित इस सबील में आने-जाने वाले राहगीरों को निःशुल्क पानी एवं कॉफी पिलाई गई | इस अवसर पर रिज़वी क्लॉथ स्टोर के मालिक जाफर इमाम रिज़वी, हैदर इमाम रिज़वी तथा सभासद एवं पत्रकार रज़ा इमाम रिज़वी ने बताया कि हज़रत इमाम हुसैन रज़ि० के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्य किया गया है | इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य मानवता, भाई–चारे और सेवा भावना का संदेश समाज में फैल सके | उन्होंने बताया कि नगर पंचायत रूपईडीहा आने वाले सभी आगंतुकों को निःशुल्क पानी एवं कॉफी वितरित की जा रही है | सबील कार्यक्रम में हाजी अब्दुल रहीम, नौशाद हुसैन, निज़ामुद्दीन, अमीर अली, एडवोकेट मो. अय्यूब, एख़लाक हुसैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच