बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–विद्यारंभ संस्कार का आयोजन हुआ, श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के अन्तर्गत नगर पंचायत रूपईडीहा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थानों में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मां सरस्वती एवं मां गायत्री की पूजा-अर्चना की गई | इस दौरान विद्यारंभ संस्कार, हवन, दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ | वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर माता सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य अनुज सिंह एवं विद्यालय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की | इसके पश्चात सभी कक्षाओं के भैया-बहनों, आचार्यों एवं दीदी जी द्वारा हवन में आहुतियां दी गईं | इस अवसर पर 87 भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार तथा 49 भैया-बहनों का विद्यालय में प्रवेश कराया गया | कार्यक्रम में संस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताएं एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा | कार्यक्रम में नेपाल राष्ट्र के शारीरिक प्रमुख विकुल की विशेष उपस्थिति रही | इसी क्रम में नगर पंचायत के राम जानकी वार्ड स्थित गायत्री मंदिर में जगदंबा पांडे द्वारा विधि-विधान से माता गायत्री की पूजा कराई गई | इस कार्यक्रम का आयोजन देव शंकर शुक्ला संस्थापक के नेतृत्व में किया गया | पूजा एवं हवन कार्यक्रम में वीरेंद्र शुक्ला, किशोरी विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश, नरेश पारस मिश्रा, बृज नरेश श्रीवास्तव, विमल त्रिपाठी, मीना शर्मा, माया उपाध्याय, पार्वती देवी, निर्मला गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, रागनी कौशल, मिथिलेश गुप्ता, संतोष शुक्ला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की | कार्यक्रम में हवन, दीप प्रज्वलन एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई | वहीं पार्वती पब्लिक स्कूल जमुनहा में भी बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्ण वातावरण में मनाया गया | विद्यालय परिसर में विधिविधान से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई | इस अवसर पर सरस्वती वंदना, आरती एवं दीप प्रज्वलन किया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र मिश्रा एवं उप प्रधानाध्यापिका मंदाकिनी मिश्रा के नेतृत्व में हुआ | इस कार्यक्रम में शिक्षिकाएं स्मृति मिश्रा, तनु कौर, आरती, जसप्रीत, अंजलि, उत्प्रीत, सायमा, आंचल, परमीत, आफरीन, निधि तथा शिक्षक ईश्वर एवं पृथ्वीराज मिश्रा उपस्थित रहे | विद्यार्थियों ने भी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा में भाग लिया | प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को ज्ञान, विद्या एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बसंत पंचमी को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का पर्व बताया | सामूहिक प्रयासों से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए |

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment