बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के नवाबगंज ब्लॉक के दौलतपुर ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में राधेलाल हरिनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में आरएचएन फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर बाबागंज नेत्र चिकित्सा शिविर में आए मोतिया बिन्द के मरीजों का सीतापुर हास्पिटल में होगा नि:शुल्क ऑपरेशन बहराइच जिले के नवाबगंज ब्लॉक के दौलतपुर ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में राधेलाल हरिनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट (आरएचएन फाउन्डेशन) के रवि अग्रवाल के सौजन्य से चलाई जा रही रज्जू भैया मोबाइल नेत्र सेवा की ओर से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं युवराज सिंह फाउंडेशन के डॉ.ज्योति दत्त, अंजली, प्रिंसी, प्रियंका द्वारा निःशुल्क 80 महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की जांच भी कराई गई | इस कार्यक्रम का शुभाराम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन अर्चन व आरती कर किया गया | आरएचएन फाउन्डेशन के संयोजन में आए सीतापुर आंख अस्पताल से शिविर संचालक अरविन्द मिश्रा की टीम द्वारा शिविर में आए हुए लगभग 180 ग्रामीण मरीजो की जांच की गई एवं 65 मोतियाबिंद मरीजों को सीतापुर आँख अस्पताल बस द्वारा भेजा गया, तथा लोगों को RHN फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क दवा व चश्मे वितरित किए | इस कार्यक्रम के उद्घाटन मे ऋतुराज इंस्पेक्टर SSB रूपईडीहा SSI दीनानाथ, Sl जितेश सिंह, अध्यापक सरोज कुमार सह जिला प्रचार प्रमुख RSS विवेक कुमार शुक्ल एडवोकेट सह खण्ड कार्यवाह दीपक शर्मा, खण्ड संघ चालक कृष्णचंद्र, पूर्व प्रधान संतोष कुमार, अमन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम अपनी उपस्थिति में सम्पन्न कराया |

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment