जिला संवाददाता पीलीभीत
एह तसामूलहक खा
सेहरामऊ से गढवा खेड जाने बाली तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूरनपुर पीलीभीत
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गोरा मोड़ पर मंगलवार सुबह दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार रायपुर विचपुरी निवासी 42 वर्षीय जुल्फिकार पुत्र नियाज अहमद अपनी बाइक से पोकखरापुर स्थित दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास मोड़ पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जुल्फिकार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला कार चालक घटना के बाद कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक किसी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही सेहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।