बरेली,

बरेली,

 

 

रिपोर्ट–डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, बरेली

 

 

स्लग–प्रवीण तोगड़िया के बरेली आगमन को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों ने की बैठक

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी में बरेली जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली की समीक्षा बैठक हुई | इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी, राष्ट्रीय महिला परिषद की रितु वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बरेली के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला महामंत्री हरीश कुमार का राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया | उसके बाद मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं मैं जोश भरकर संगठन को मजबूत और आपसी भाई–चारा बनाने रखने की प्रेरणा दी, और 11 जनवरी को बरेली में हिंदू हृदय सम्राट डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के आगमन को लेकर अपने विचार व्यक्त कर दिशा निर्देश दिए, और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की | बरेली जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने बताया कि हिंदू हृदय सम्राट राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया के 11 जनवरी को बरेली आगमन को लेकर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शीशगढ़ एवं थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव खडौंआ में समीक्षा बैठक कर राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को 11 तारीख को बरेली में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया जी की जनसभा में पहुंचने की अपील कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, और इस मौके पर उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मंगल और शनिवार को मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए प्रेरित किया, और कहा कि जो भी सनातन धर्म एवं हिंदू भाइयों और बहनों पर अत्याचार करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा | इस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, जिला प्रभारी सुबोध चौहान, जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, मीरगंज तहसील के महामंत्री प्रेम शंकर राठौर, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, गौरव शर्मा, दुर्ग पाल सिंह, सोनू ठाकुर, प्रिंस चौहान, सतीश सिंह, ओमेंद्र मौर्य, मीरगंज के पप्पू प्रजापति, वीरेंद्र वर्मा मीरगंज, सोमपाल राजपूत धनेटा, सचिन गुप्ता धनेटा, AHP तहसील मंत्री देवेंद्र ठाकुर, पीएस राठौर , राम सिंह थाना शाही बगरुऊ, तहसील मंत्री शिवा राठौर, वार्ड अध्यक्ष 37 विजय, नगर अध्यक्ष मीरगंज कुश गुप्ता आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे |

 

 

रिपोर्ट–डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, बरेली

Related posts

Leave a Comment