बदायूँ,

बदायूँ,

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

 

 

स्लग–8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से किया गया जागरूक

 

 

अगली ख़बर जनपद बदायूँ से जहां जनपद के ब्लॉक सलारपुर के ग्राम देहमी में क्रिसिल फाउंडेशन के मनी वाइज़ सीएफएल प्रोजेक्ट की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं से जागरूक कर उनका सशक्तिकरण तथा समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था | वहीं कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ने, तथा KYC अपडेट कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया | इस कार्यक्रम में एलडीएम रीकेश रंजन, डीडीएम नाबार्ड विशाल कंसल, एफएलसी अजय कुमार वैश्य, एरिया मैनेजर याकूब तथा कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर रहिबा खान उपस्थित रही | इसके साथ ही बदायूँ जनपद के सभी सीएफएल सेंटर मैनेजर भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें पूरन , जीतू , हिलाल , शेखू , बिसौली से अमीना उपस्थित रही |

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

Related posts

Leave a Comment