बदायूँ,

बदायूँ,

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

 

स्लग–कांग्रेसियों ने वोट काटने का लगाया आरोप, उझानी नगर पालिका पर बोला हल्ला बोल

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ में फार्म नम्बर 7 के ज़रिये वोट काटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उझानी पालिका परिषद में हल्ला बोला जिस से नायब तहसीलदार ने आश्वासन देकर निष्पक्ष जाँच का भरोसा दिलाया | कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने उझानी नगर पालिका में हल्ला बोलते हुए S.I.R में दखल अंदाजी करने का आरोप लगाया | उन्होंने कहा कि सत्ता रूढ़ पार्टी के कुछ स्थानीय कार्यकर्त्ता नगर में बड़े पैमाने पर वोट कटवाने का काम कर रहे हैं | फार्म नम्बर 7 भरकर नगर में 2500 के आस–पास वोट काटने की प्लानिंग की जा रही है | जिसकी भनक लगते ही कार्यकर्ता भड़क गये और उन्होंने नगर पालिका परिषद का घेराव कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया | कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बबलू सैफी ने कहा यदि इसकी निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हम सभी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे | नायब तहसीलदार बदन सिँह व सभी बीएलओ और S.I.R इंचार्ज हरीश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष जाँच का भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे और मौजूदा वोट नहीं कटने देंगे | इस मौके पर नगर अध्यक्ष बबलू सैफी, नगर उपाध्यक्ष भरत विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी, जिला सचिव डॉक्टर खलील अहमद, नगर सचिव गुलफाम अल्वी, व नगर सचिव सबलू अल्वी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |

 

 

रिपोर्ट–एहतिशाम, बदायूँ

Related posts

Leave a Comment