गोष्ठी, स्क्रीनिंग शिविर और हस्ताक्षर अभियान के साथ मनाया गया “विश्व कैन्सर दिवस”*

*गोष्ठी, स्क्रीनिंग शिविर और हस्ताक्षर अभियान के साथ मनाया गया “विश्व कैन्सर दिवस”*

 

*थीम- “यूनाइटेड फॉर यूनीक”*

 

आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में विश्व कैन्सर दिवस पर यूनाइटेड फॉर यूनीक थीम के तहत विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। सीएमओ डॉ० संजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन डॉ० परितोष तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ० संजय कुमार ने कहा कि कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान, सही इलाज और इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करने के उद्देश्य से ही आज हम इस कार्यक्रम में इकट्ठा हुए है। इस वर्ष कैंसर दिवस की थीम यूनाइटेड फोर यूनीक रखी गई है। कैंसर से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली, नियमित जांच और मादक पदार्थों की रोकथाम बहुत ज़रूरी है ताकि इस बीमारी से होने वाली मौतों को कम किया जा सके और जीवन बचाया जा सके।

Related posts

Leave a Comment