बंडा । दो दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव शारदा नहर में उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव शेरपुर (छोटा) निवासी जजवीर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूपेंद्र कौर की शनिवार को अपने पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर रूपेंद्र कौर घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को महिला के मायके पक्ष ने थाना पूरनपुर में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे महिला का शव मकसूदापुर पुल के पास देखा गया था जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी । मौके पर पहुंची पुलिस शव को निकालने का काफी देर तक प्रयास करती रही लेकिन शव पानी में उतराता हुआ आगे की तरफ चला गया जिसके बाद सिंगापुर खास पुल के पास उसका शव झाड़ियों में अटक गया , जिसकी सूचना दोबारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे महिला के भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते थे,
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीण यादव
इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर