बंडा में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत के साथ उमड़ा जनसैलाब
बंडा: कस्बे में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जुलूस की खास बात यह रही कि इसमें बंडा की सभी पांचों मस्जिदों के इमामों ने संयुक्त रूप से अगुवाई करते हुए अमन-चैन का पैगाम दिया।
जुलूस का शुभारंभ कुंवरपुर रत्ती स्थित मस्जिद से हुआ। यहां से शुरू होकर कारवां पूरनपुर रोड स्थित करबला पहुंचा। इसके बाद जुलूस मुख्य चौराहे से होते हुए खुटार रोड स्थित खानकाह गौटिया पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें मुरादपुर, खानकाह, कुंवरपुर रत्ती और बृजपाल नगर सहित कई मोहल्लों के लोग भारी तादाद में शामिल रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के खखरा बुजुर्ग, सिकन्दरपुर, बिराहिमपुर झांझरिया, तिंदुआ नगरिया, ररूआ और पटना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
जामा मस्जिद के इमाम गुलाब नबी ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रबी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश हुई थी, जिसे बारहवीं शरीफ और बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने सभी से पैगंबर साहब की दी गई अमन, भाईचारे और इंसानियत की तालीम पर चलने का आह्वान किया। जुलूस में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इश्हाक उर्फ बड़े लल्ला शाहरुख शकील खान शाहरुख शकील खान हाशिम अंसारी मुस्ताक मुस्ताक इमदाद समसुल हसन जान मोहम्मद आदि लोग शामिल हुए
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर