ईद-ए-मिलादुन्नबी पर लखनऊ में बड़े ही शान शौकत के साथ निकला कदीमी जुलूसे-मदहे-साहब,*

*ईद-ए-मिलादुन्नबी पर लखनऊ में बड़े ही शान शौकत के साथ निकला कदीमी जुलूसे-मदहे-साहब,*

 

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर लखनऊ में हर वर्ष की तरह इस बार भी कदीमी जुलूस मदहे साहब निकाला जाएगा। जुलूस झंडेवाली पार्क से शुरू होकर रकाबगंज, नादान महल रोड होते हुए नक्खास चौराहा और हैदरगंज चौराहा से गुजरकर ईदगाह में जाकर संपन्न होगा।

 

जुलूस में विभिन्न रंगों के झंडों के साथ बड़ी संख्या में अंजुमन शामिल होती हैं, जो नात-ए-पाक और अपने कलाम पेश करते हुए चलती हैं। जुलूस में ईद गाह के इमाम तिरंगी महली स्थानीय लोगों के साथ ही गैर-जनपदों से आने वाले जायरीन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूरी शान-ओ-शौकत और अदब के साथ निकलने वाला यह जुलूस पिछले कई वर्षों से लखनऊ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा बना हुआ है।

 

जुलूस को लेकर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरों से निगरानी और जुलूस के पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ने भी जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

 

इण्डिया एक्स्प्रेस न्यूज से संजय सक्सेना के साथ मोहम्मद सैफ की खास रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment