प्रेस नोट- थाना जैतीपुर*

*प्रेस नोट- थाना जैतीपुर*

*जनपद शाहजहाँपुर*

*सराहनीय कार्य दिनांक- 15.05.2026*

*थाना जैतीपुर पुलिस टीम द्वारा थाने पर पंजीकृत बलवा व जान से मारने की नियत से हमला किये जाने से संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी जैतीपुर के नेतृत्व में थाना जैतीपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गयी ।

*संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 14.05.2026 को वादी द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अर्जुन सिंह कार्की पुत्र गोविंद सिंह कार्की निवासी ग्राम लालपुर उर्फ बडा गाँव थाना जैतीपुर आदि 06 नफर अभि0गण द्वारा वादी के साथ अपने वाहन को जान से मारने के इरादे से वादी की आल्टो कार में तेज टक्कर मारना व लाठी, डन्डो व लोहे की राड से वादी पर जान लेवा हमला करने के संबंध में थाना जैतीपुर पर मु0अ0सं0- 052/2026,धारा 281,125,191(2),191(3),109(1)BNS पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 15.05.2026 को थाना जैतीपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत गोहापुर पुल के पास से समय 02.46 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

अर्जुन सिंह कार्की पुत्र गोविंद सिंह कार्की निवासी ग्राम लालपुर उर्फ बडा गाँव थाना जैतीपुर (उम्र करीब 40 वर्ष)

*पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*

मु0अ0सं0- 052/2026,धारा 281,125,191(2),191(3),109(1)BNS थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर।

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक,समय-*

थाना जैतीपुर क्षेत्रान्तर्गत गोहापुर पुल के पास से दिनांक-15.05.2026 समय करीब 02.46 बजे ।

*आपराधिक इतिहास का विवरण-*

1. मु0अ0सं0 56/15 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम, 1970 थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।

2. मु0अ0सं0 394/14 धारा 379, 411 भादवि थाना सदर बाजार, जनपद शाजहाँपुर।

3. मु0अ0सं0 003/15 धारा 379, 411, 420, 467, 468, 471 थाना बण्डा, जनपद शाजहाँपुर।

*गिरफ्तार करने पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 श्री रोहिताश कुमार थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर ।

2.का0 1909 तरुण सिरोही थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर ।

3.हे0का0 772 अमित कुमार थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर ।

4. रि0का0 भूपेन्द्र कुमार थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर ।

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment