प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया रामलखन सीता मन बसिया की चौपाई पर पाँच दिन तक चलेगा हनुमंत कथा
पं आदर्श कृष्ण शास्त्री
जयप्रकाश वर्मा
करमा ।
सोनभद्र जनपद के करमा ब्लाक के सरौली ग्राम पंचायत मे स्थित डीहबाबा मंदिर प्रांगण मे हनुमंत यज्ञ हनुमंत कथा एवं महादिव्य दरबार का प्रथम दिवस प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया रामलखन सीता मन बसिया की चौपाई पर पाँच दिन तक कथा बोला जायेगा ऐसा कहना है सीधेश्वर धाम सरकार के पिठाधिश्वर पं श्री आदर्श कृष्ण शास्त्री जी महाराज का ।शास्त्री जी ने बताया की एक ही चौपाई पर पाँच दिन तक कथा चलने वाली है उन्होंने बताया की प्रभु श्री हनुमान जी अपने आराध्य श्री राम जी के चरित्र सुनने के सबसे बड़े रसिक है। साथ ही दैहिक दैविक भौतिक ताप को समन करने के लिए दिव्य दरबार मे छः लोगों की अर्जी स्वीकार हुई। वही महराज श्री के द्वारा बालाजी के चरणों मे सामूहिक अर्जी भी स्वीकार किया गया। मानस हंस श्री श्यामबली पाठक के द्वारा सुन्दरकांड पंचम सोपान का पारायण प्रथम दिवस किया गया।मंच संचालन आचार्य पं मनोज कुमार दीक्षित के द्वारा किया गया।उन्होंने बताया की प्रथम दिवस के कथा मे ही पांडाल श्रोताओं से भर गया सबसे ज्यादा उपस्थिति माताओं की रही।यज्ञाचार्य के रूप मे आचार्य राजन पाण्डेय, आलोक तिवारी, अभिषेक पाठक शिवम शुक्ला,दीपक पाण्डेय रहे इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप मे प्रेमनाथ उपाध्याय मिलेट्री सपत्नीक व सहायक यजमान दिनकर पाण्डेय सपत्नीक रहे इस मौके पर मनीष पाण्डेय सुबाष दीक्षित दीपेंद्र सिंह, प्रफुल्ल आलोक मिश्रा विमलेश गिरी, मनीष गिरी, राजेश पटेल अवधेश पाण्डेय, सूरज पटेल, अशोक यादव,हीरालाल यादव, अशोक पटेल गोपाल यादव, धनञ्जय कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार तिवारी जे पी वर्मा सहित हजारों की संख्या मे श्रोता उपस्थित रहे।