*प्रदोष महापर्व पर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन, सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन*
राजबहोर यादव
कुसमी/सीधी। थाना परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रदोष महापर्व के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान शिव एवं श्रीहनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, एसडीएम शैलेश द्विवेदी, तहसीलदार नारायण सिंह, थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, भाजपा महामंत्री राजकुमार तिवारी, डॉक्टर सुप्रिया सिंह दीपक सिंह पोडी चौकी प्रभारी जय श्रीवास्तव ,संतोष गर्ग, हीरो गुरु रामकेश द्विवेदी सहित थाना स्टाफ एवं क्षेत्र के अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सुंदरकांड पाठ के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा।