जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर
थाना बंडा पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान चिन्हित किये गये अपराधियों की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी/जिलाबदर अपराधी एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/गश्त के क्रम में थाना बण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक 13.06.2026 को वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर बावत 1. शरद सिंह 2. प्रमोद सिंह 3. झुनकू सिंह नि0ग्रा0 नवादा ढाह थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादिनी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 277/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा आज दिनांक 27.06.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियोग में नामित अभियुक्त शरदवीर सिंह उर्फ शरद सिंह उपरोक्त को ग्राम देवकली से समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।