पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घर घर पहुंचाया जाएगा।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घर घर पहुंचाया जाएगा।

 

-गोण्डा सोलर शापिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

 

गोण्डा।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर जिले में एक गोण्डा सोलर शापिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। जिसमें योजना को बढ़ावा देते हुए लोगों को सोलर बिजली के लिए प्रेरित किया गया।

बुधवार को शहर के मुन्नन खां चौराहे के पास गोण्डा सोलर शापिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर पहुंचे यूपी नेडा परियोजना अधिकारी ने देश की बड़ी ही महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत अब तक पूरे यूपी में 50लाख,85 हजार,547 सोलर लग चुके है। उनका कहना है कि देवीपाटन मंडल में अब तक 50 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके है। वहीं दुकान के मालिक मो. इरफान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर उन्होंने शहर में गोण्डा सोलर शापिंग सेंटर खोला है। उनका कहना है कि जो भी ग्रहक यहां से सोलर सिस्टम लेने आता है तो उसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी। जिससे वह सरकार की इस योजना का भरपूर लाभ उठा सके। इस अवसर पर आफताब आलम, जलील अहमद, अबुल हसन, संतोष कुमार, किरन भाई, देवी दयाल, पंकज, अमीन, सौरभ सिंह, संजीव सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव रहे। व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment