नाथ बाबा के स्थान पर हुआ विशाल भंडारा, भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

नाथ बाबा के स्थान पर हुआ विशाल भंडारा, भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

 

खुटार।शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध नाथ बाबा संतोषी माता मंदिर स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।आदर्श नगर पंचायत खुटार के मोहल्ला नारायनपुर के पूर्व सभासद आशीष मिश्रा भंडारे के मुख्य आयोजनकर्ता ने सन्तोषी माता,नाथ बाबा को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया।भंडारे में नगर व क्षेत्र के तमाम भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारा सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलता रहा।तमाम लोगो ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में सतीश पांडेय, गंगा मिश्रा,चिंटू मिश्रा,राकेश दीक्षित,शम्भू श्रीवास्तव,नरेश तिवारी,सोनू मिश्रा,सहित तमाम लोगो का सहयोग रहा।

जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment