थाना बण्डा पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना का सफल अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अवैध तमंचा बरामद।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) क्षेत्राधिकारी पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे चिन्हित किये गये अपराधियो की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी-जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब-शस्त्र / अफीम चरस बिक्री-निर्माण एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन/गश्त के दौरान दिनाँक 12.07.2026 को थाना बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।
थाना बण्डा पर दिनांक 17.05.2026 को वादी श्री रामगुलाम पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम बौठा जमालपुर, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0216/2026, धारा 109(1)/115(2) भारतीय न्याय संहिता बनाम इबरार खाँ पुत्र लल्लू खाँ एवं आमीर खाँ उर्फ नन्हे पुत्र इबरार खाँ निवासीगण ग्राम बौठा जमालपुर, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध वादी पर फायर करने तथा उसके भाई के साथ मारपीट करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में अभियुक्त इबरार खाँ को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनांक 12.07.2026 को थाना बण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आमीर खाँ उर्फ नन्हे पुत्र इबरार खाँ को लालपुर-आजादपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध 12 बोर तमंचा, जिसकी नाल में एक खोखा कारतूस फँसा हुआ था, एक खण्डहर से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर