*जनपद शाहजहाँपुर*
*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया
दिनांक 26.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली पर दी गयी तहरीर बावत 1. समीर पुत्र शहजाद 2. मायशा पुत्री शहजाद 3. शहजाद पुत्र नन्हे सर्व निवासीगण मो0 बिजलीपुरा थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर जो वादिनी के घर में किराये पर रहे थे, द्वारा वादिनी की अनुपस्थिति मे घर मे रखे लॉकर से 08 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लेने के संबंध में दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 208/2026 धारा 305(a) BNS पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचना के क्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियोग में नामित अभियुक्त समीर उपरोक्त को एक पीली धातु के टुकड़े साथ समय 14.24 बजे कान्हा गौशाला के पास, हाइवे पर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बी.एन.एस. की वृद्धि करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर