*जनपद शाहजहाँपुर पुलिस*
*सराहनीय कार्य दिनांक- 01.09.2026*
*थाना बण्डा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा के नेतृत्व में चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित/वारंटी/जिलाबदर अपराधियों की तलाश, अवैध शराब/शस्त्र/अफीम/चरस के बिक्री-निर्माण की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.09.2026 को थाना बण्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर