चोरी पर फूटा जनाक्रोश, हाईवे जाम कर ग्रामीणों ने दी प्रशासन को खुली चेतावनी – “अब नहीं हुआ खुलासा तो होगा बड़ा आंदोलन!” 

चोरी पर फूटा जनाक्रोश, हाईवे जाम कर ग्रामीणों ने दी प्रशासन को खुली चेतावनी – “अब नहीं हुआ खुलासा तो होगा बड़ा आंदोलन!”

 

संवाददाता फरियाद अली

 

उ. प्र. बहराइच। जनपद के थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटघरा कला में धार्मिक यज्ञ के दौरान हुई लाखों रुपये के साउंड सिस्टम/डीजे उपकरण की सनसनीखेज चोरी अब तूल पकड़ती जा रही है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। 30 मार्च 2026 को हुई इस बड़ी वारदात का 3 अप्रैल तक भी खुलासा न होने से आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद एक संदिग्ध चोर को उन्होंने खुद पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने उसे कुछ ही समय में छोड़ दिया। इसके बाद न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही चोरी गया लाखों का साउंड सिस्टम बरामद किया जा सका, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा है।

घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद जब कोई परिणाम सामने नहीं आया, तो ग्रामीणों का सब्र टूट गया और उन्होंने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अगला कदम नेशनल हाईवे जाम करना होगा और यदि तब भी प्रशासन नहीं जागा, तो मुख्यमंत्री आवास लखनऊ तक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

इस पूरे मामले में देवेंद्र प्रताप सिंह (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, अभाविप), दया शंकर सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, छेदन सिंह और हरीश जायसवाल समेत कई प्रमुख लोगों ने ग्रामीणों का समर्थन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मात्र चार घंटे के भीतर चोरी हुए सामान की बरामदगी और मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि यह वादा पूरा नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।

फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। जनता का भरोसा डगमगाता नजर आ रहा है, अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस चुनौती से कैसे निपटता

Related posts

Leave a Comment