गोण्डा – रिश्तेदारी में जा रहे युवक को डम्फर ने रौंदा लोग दो गंभीर रूप से घायल
धानेपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी ही मार्मिक घटना हुई। जहां घर से बाइक लेकर निकले तीन दोस्तों की एक डम्फर की चपेट में आने बड़ा हादसा हो गया। बाईक पर सवार तीन लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां डाक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रिफर कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।
शनिवार को धानेपुर थाना क्षेत्र मंगेरपुरवा मौजा दत्तनगर के बलराम का 15 वर्षीय पुत्र कुलदीप मां से जिद कर बाइक की चाबी लेकर दोस्तों संग घूमने निकल गया। बताया जाता है कि दतौली रोड के पास वह एक डम्फर की चपेठ में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर तीन लोग सवार थे। चपेट में आते ही मौके पर कुलदीप की मौत हो गई। वहीं दो अन्य अभय व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला मेडिकल कालेज लाया गया। जहां डाक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रिफर कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह घर पर नहीं था। तभी उसका पुत्र मां से जिद करके बाइक की चाबी लेकर निकल गया।व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा