गोण्डा – नंदिनी नगर में दिखा इंटरनेशनल फिटनेस का जलवा! अमेरिकी यूट्यूबर एश्टन हॉल ने खिलाड़ियों को सिखाए फिटनेस के गुर
गोंडा के नंदिनी नगर में उस समय खास माहौल देखने को मिला जब अमेरिका के लोकप्रिय फिटनेस स्टार और मशहूर यूट्यूबर एश्टन हाल पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात की और खिलाड़ियों के साथ समय बिताया।
इस दौरान एश्टन हॉल ने खिलाड़ियों को फिटनेस, डाइट और अनुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए नियमित अभ्यास, मजबूत मानसिकता और फिट शरीर बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों ने भी उनके साथ बातचीत कर फिटनेस से जुड़े सवाल पूछे।
नंदिनी नगर में एश्टन हॉल के पहुंचने की खबर से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने उनके साथ फोटो और वीडियो भी बनवाए।व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा