गोंडा – राहुल गांधी को जान माल की धमकी मिलने पर कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश सौंपा ज्ञापन। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली नगर पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पिंटू महादेव ने न्यूज 18 चैनल मलयालम डिबेट में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को उनके पिता एवं दादी का जैसा हश्र हुआ था उसी तरह राहुल गांधी के सीने पर गोली मारी जाय जैसे आपत्ति जनक एवं जान को खतरा होने जैसी बात है। कांग्रेस नेताओं नेप्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को ज्ञापन देकर पिंटू महादेव के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया है और साथ ही भारत सरकार से नेता विपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुभाष चंद्र पांडे ,हनुमान प्रसाद, सैय्यद अब्दुल मुजीब, शिव कुमार दुबे, वसीम सिद्दीकी, विनय प्रकाश त्रिपाठी,महमूद अहमद, शाहिद अंजुम, जरनील हयात, हरिराम वर्मा, रिजवान टेलर,भगवती प्रसाद सोनी,मो तैयब, जकी अहमद, संतोष तिवारी अब्दुल वहाब, इरफान, जाकिर, शहजादे मेवाती, घनश्याम बाबा, सैफ सिद्दीकी राधाकुंड, बंसी लाल , अनुपम धर द्विवेदी, दीप कुमार मिश्रा, राम राज सिंह, प्रदुम्न शुक्ला राम जनक वर्मा, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे । मीडीया प्रभारी ऋषभ मिश्रा
गोंडा