गोंडा – आश्रम पद्धति स्कूल सिसई में चल रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आज आठवें दिन गोरखपुर ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने कैंप का निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट सुनील कपूर एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट गौरव तिवारी ने ग्रुप कमांडर का स्वागत किया तत्पश्चात एनसीसी कैडेट द्वारा ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। एनसीसी अधिकारियों से वार्तालाप के उपरांत कैंप कमांडेंट द्वारा पूरे शिविर के बारे में जानकारी दी गई एवं ग्रुपकमांडर को प्रशिक्षण एरिया जहां पर ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, कुक हाउस ,डायनिंग एरिया, स्टोर , आवासीय एरिया, फायरिंग एरियासहित पूरे कैंप का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ग्रुप कमांडर ने समस्त कैडेटों को संबोधित किया उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में अव्वल दर्जे के सिखलाई प्रदान की जा रही है, प्रशिक्षण विधिवत एवं एनसीसी विषय के अनुरूप प्रदान की जा रही है। सभी सेना के जवान एवं कैंप कमांडेंट उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है, सभी कैडेट अनुशासित रहते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं, जिसने एक बार यूनिफॉर्म पहन लिया उसकीएक पहचान जाती है। कैंप के दरमियान ही कैडेटों के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं का प्रदर्शन होता है जो आगे चलकर राष्ट्रहित में काम आता है। धन्यवाद व्यापित करते हुए ग्रुप कमांडर ने कहा कि सभी कैडेट अपने परिवार का, अपने यूनिट का, अपने गांव का, अपने प्रदेश एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें और इसका संकल्प लें। अंत में उन्होंने कहा कि 48 यूपी बटालियन एनसीसी गोंडा गोरखपुर ग्रुप के उत्कृष्ट बटालियन में से एक है और यहां पर कर्नल सुनील कपूर एवं लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी जैसे जांबाज भारतीय सेना के अधिकारी मौजूद है। निरीक्षण उपरांत कैंप कमांडेंट ने मेजर डॉक्टर राजेश द्विवेदी, कैप्टन एन के मिश्रा, लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट हरेंद्र, लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडे, लेफ्टिनेंट संजय शुक्ला, लेफ्टिनेंट रमेश, लेफ्टिनेंट राहुल, लेफ्टिनेंट आनंद पांडे, सूबेदार संजीव कुमार, बृजेश कुमार एवं कृष्णा को महत्वपूर्ण योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया. व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा
गोंडा –