गोंडा – गाटे की भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा, जनपद की पुलिस खामोश मुख्यमंत्री के आदेश का भी नहीं हुआ असर
मामला रानी जोत थाना कोतवाली नगर का है जहां की निवासिनी श्रीमती मीना देवी पत्नी सूरज ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि मै अपनी नातिन के साथ योगी आदित्यनाथ से मिलकर लगाई गुहार और दबंग पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अवैध निर्माण रोके जाने का किया था निवेदन जो अब तक हो न सका गाटा संख्या 16 4 आठ डिसिमिल भूमि है जिस पर गांव का ही दबंग व कई मामलों में आरोपित घनश्याम जायसवाल पुत्र सुंदरलाल ने धोखा देकर एवं बिना एग्रीमेंट टू सेल को निरस्त कराऐ प्राथिनी के नाती आशीष कुमार से सड़क के किनारे का संपूर्ण फ्रंट बड़ी चालाकी वश और धोखाधड़ी से लिखा लिया जबकि उक्त फ्रंट की भूमि वेश कीमती है जो अन्य हिस्सेदारों का भी उसमें हिस्सा है उक्त भूमि के विरुद्ध एक बैनामा निरस्तीकरण का दावा भी दाखिल कर रखा है इसके बावजूद दबंग राजनीतिक पहुंच वाला विपक्षी संपूर्ण फ्रंट की जमीन पर चुपके से दीवाल उठा लिया जब पीडिता को पता चला तो उसने जनपद के कप्तान और शायद ही कोई ऐसा अधिकारी ना होगा जिससे गुहार ना लगाई हो अंततः पीडिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी भूमि पर अवैध निर्माण को रोकने के लिए गुहार लगाई और मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी से मिलने का फरमान सुनाया था जब पीडिता जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन से मिली तो उन्होंने मामले को खुद देखने के बजाय किसी अन्य अधिकारी के हवाले कर दिया अब देखना यह होगा की थकहारी इस ब्रद्ध बीमार महिला की कीमती भूमि पर हो रहा अतिक्रमण रुकेगा अथवा चलेगा योगी आदित्यनाथ का पीला पंजा. व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा