गोंडा –

गोंडा – थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा कुआनों जंगल में घटित घटना का सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगदी

गोंडा , पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 219/25 धारा 103(1),118(1),115(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी अभियुक्त अनोखीलाल पुत्र स्वर्गीय गंगासागर निवासी शिवगढ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को कुआना जंगल शिवगढ से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद लोहे का बांका बरामद किया गया

दिनांक 13.09.2025 को थाना खरगूपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शिवगढ़ निवासी गंगासागर व उनका पुत्र अनोखीलाल लकड़ी काटने हेतु कुआनों जंगल गए थे जहां पर अज्ञात हमलावरों ने उनपर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें गंगासागर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा अनोखीलाल घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटलास्थल पर पहुॅचकर निरीक्षण किया गया। मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। फील्ड यूनिट डॉग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गयी। मृतक के पुत्र अलखराम की लिखित तहरीर पर थाना खरगूपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के नेतृत्व में एस ओ जी सर्विलांस सहित 5 पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष खरगूपुर को अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज दिनांक 16.09.2025 को तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी अभियुक्त अनोखीलाल पुत्र स्वर्गीय गंगासागर निवासी शिवगढ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को कुआनों जंगल शिवगढ से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से आलाकत्ल 1 अदद लोहे का बांका बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने दिया बयान

मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment