आप देख इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट *

आप देख इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट *

 

आबकारी विभाग द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी कई गांव में की गई छापेमारी तीन आरोपियों को पड़कर जेल भेजा गया 80 किलोग्राम लहन किया 45 लीटर शराब बरामद हुई जनपद: पीलीभीत*

 

आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार बरेली के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 , आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 मय आबकारी स्टाफ व थाना माधोटांडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना माधोटांडा अंतर्गत ग्राम सपहा, नवदिया सुखदासपुर, जमुनिया आदि के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान मौके पर लगभग 80 किलोग्राम लहन नष्ट करते हुए 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई एवं 3 अभियोग पंजीकृत कर 3 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी महोदय कल्पना राजत आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार आबकारी निरीक्षक अशूतोष तिवारी आबकारी निरीक्षक मनीश कुमार सी एल यादव प्रधान आबकारी सिपाही देवदत यादव फतेहसिंह विनोद कुमार महेश यादव बीरेन्द्र कुमार यादव अनिल कुमार थाना माधौटांडा पुलिस स्टाफ सहित मौजूद रहे

Related posts

Leave a Comment