इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जनपद पीलीभीत से जिले स्तर के ग्राम पंचायत प्रधानों ने दिया जिला अधिकारी को ज्ञापन
ग्राम प्रधानों के कार्यकाल विस्तार के संबंध में।
सविनय निवेदन है कि हम सभी ग्राम प्रधान, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के विकास, समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं तथा उनके समाधान हेतु निरंतर कार्यरत रहे हैं।
महोदय, दिनांक 26 मई को हमारा बर्तमान कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। किंतु यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि आगामी पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर संपन्न न होकर लगभग एक वर्ष तक आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने की संभावना है, जो ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की गति एवं पारदर्शिता की प्रभावित कर सकती है।
पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह देखा गया है कि प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है तथा कई बार भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें भी सामने आई हैं। इसके विपरीत, निर्वाचित ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र के प्रति अधिक उत्तरदायी, जवाबदेह एवं समर्पित होते हैं, जिससे विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है।
अतः जनहित, पारदर्शिता एवं ग्राम विकास की निरंतरता को दृष्टिगत रखते हुए आपसे विनम्र अनुरोध है कि प्रशासक नियुक्त करने के स्थान पर वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी चुनाव संपन्न होने तक बढ़ाने की कृपा करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका यह निर्णय प्रदेश के ग्रामों के समग्र विकास एवं सुचारु प्रभामन में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आप देख इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट