आर के जे इंटर मीडिएट कॉलेज एमिलिया 84 स्कूल में एनसीसी 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

आर के जे इंटर मीडिएट कॉलेज एमिलिया 84 स्कूल में एनसीसी 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

जयप्रकाश वर्मा। मिर्जापुर।

रविवार को राजगढ़ ब्लाक अंतर्गत आर के जे इंटर मीडिएट कॉलेज इमिलिया 84मिर्जापुर के प्रथम एयर स्क्वॉड्रन स्कूल के 50 एनसीसी कैडेट्स को वेपन ट्रेनिंग प्रदान की गई। प्रशिक्षण में कैडेट्स ने विभिन्न ड्रिल और हैंडलिंग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबन्धक डॉ संजय कुमार सिंह और एनसीसी ऑफिसर्स रतन लाल सिंह के साथ स्कूल के राज मौर्य व सत्येंद्र दुबे के साथ सभी शिक्षक ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

मिर्जापुर संवाददाता। रविवार को प्रथम एयर स्क्वॉड्रन की ओर से स्कूल के 50 एनसीसी कैडेट्स को वेपन ट्रेनिंग प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण जूनियर वारंट ऑफिसर राहुल सिंह,और रतन लाल सिंह द्वारा कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्कूल के कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। विभिन्न ड्रिल और वेपन हैंडलिंग के दौरान कैडेट्स ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन से मैनेजिंग डायरेक्टर एस के सिंह, ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

पूरे प्रशिक्षण सत्र का संचालन ए न ओ रतन लाल सिंहऔर राहुल सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में अनुशासन, ऊर्जा और राष्ट्रीय सेवा के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Related posts

Leave a Comment