अमेठी,

अमेठी,

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, अमेठी

 

 

स्लग–सपा द्वारा चलाए जा रहा SIR जागरूकता अभियान हुआ तेज, कार्यकर्ता लोगों को कर रहे जागरूक

 

 

 

अगामी चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत SIR (Special Intensive Revision) फॉर्म भरवाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है | समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शा वाहनों पर लगे “समाजवादी पार्टी — SIR पीडीए प्रहरी” बैनर ग्रामीण और शहरी इलाकों में गश्त कर रहे हैं और लोगों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं | चुनाव आयोग द्वारा SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर थीं जिसे अब बढ़ाकर 11 दिसंबर किए जाने के बाद अभियान और तेज हो गया है | पार्टी कार्यकर्ता घर-घर, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे समय पर फॉर्म भरकर अपने संबंधित BLO को अनिवार्य रूप से जमा करें | वही समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है | उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई नागरिक समय पर SIR फॉर्म जमा नहीं करता, तो आगामी चुनावों में उसका मतदान अधिकार प्रभावित हो सकता है | इसीलिए आप सभी लोग SIR का फॉर्म भर कर अपने–अपने BLO को दे साथ ही जागरूक मतदाता होने का कर्तव्य निभाए | समाजवादी पार्टी का दावा है कि यह अभियान सिर्फ एक राजनीतिक प्रयास नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक जनजागरण है | सपा नेता राम सिंह यादव ने बताया की वोट ही लोकतंत्र की असली ताकत है, और हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है |

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, amerhi

Related posts

Leave a Comment