आरगां ज्ञान गंज में चाय एंड चैप्टर्स का उद्घाटन, मेधावी छात्र सम्मानि…

आरगां ज्ञान गंज में चाय एंड चैप्टर्स का उद्घाटन, मेधावी छात्र सम्मानि…

गोण्डा— आरगां स्थित ज्ञान गंज में ‘चाय एंड चैप्टर्स’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल एवं गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम के दौरान श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलज सुभागपुर, गोंडा के हाई स्कूल उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से —

महिमा चौरसिया (प्रदेश में 7वां एवं जनपद में 3रा स्थान),

शुभी तिवारी (प्रदेश में 9वां एवं जनपद में 4था स्थान),

प्रिंसी पाठक (जनपद में 6ठा स्थान),

मंतशा सिद्दीकी (जनपद में 7वां स्थान) एवं

श्रेया पाठक (जनपद में 8वां स्थान) शामिल रहीं।

 

मुख्य अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिया छात्राओं को शुभकामनाएं,, व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment