*अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षा-मित्र संजय कुमार मौर्य की मौत।*
*बहराइच रामगांव:-थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदपुर विकास खण्ड महसी के प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर विकास खण्ड महसी में संजय कुमार मौर्य शिक्षा-मित्र के पद पर कार्यरत थे,कल शाम को वह गोविंदपुर चैराहा(भुवाल चौराहे)पर प्रतिदिन की तरह साग सब्जी लेने गए थे,रात्रि में घर वापस आते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए,और गम्भीर रूप से घायल हो गए,परिजन उनको लेकर अस्पताल गए,जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने पंच नामा भर कर शव को जिला चीर घर बहराइच को पोस्ट मास्टम हेतु भेजा था है,खबर लिखे जाने तक शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है,गोविंदपुर इलाके में पुलिस की पैनी नजर है,मौके पर शांति व्यवस्था वनी हुई है,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।*