उपजा के संजय शर्मा बने जिलाध्यक्ष, जगह जगह हुआ स्वागत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने दी बधाई,

उपजा के संजय शर्मा बने जिलाध्यक्ष, जगह जगह हुआ स्वागत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने दी बधाई,

 

उपजा न सिर्फ पत्रकारों की आवाज बनेगा, बल्कि उनके हितों के लिए हमेशा तैयार रहेगा : संजय शर्मा

 

 

हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन’ उपजा का दैनिक भास्कर के जिला ब्यूरो चीफ संजय शर्मा को जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर जनपद के सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उनका देर रात शहर के मुख्य चौराहो पर स्वागत किया। वही बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने दैनिक भास्कर के जिला ब्यूरो चीफ को लेवर कॉलोनी स्थित आवास पर बुलाकर मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद संजय शर्मा का कहना है की ‘पत्रकारों को जनता की आवाज कहा जाता है, लेकिन उनके पत्रकारों के अधिकारों की आवाज कोई नहीं उठाता है। ऐसे में उपजा न सिर्फ पत्रकारों की आवाज बनेगा, बल्कि उनके हितों के लिए हमेशा तैयार रहेगा।’ ‘कोई भी संगठन तभी महत्वपूर्ण बनता है, जब उसके पदाधिकारी जिम्मेदारी और अहम तरीके से कार्य करते हैं।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘उपजा’ की नवगठित कार्यकारिणी महत्वपूर्ण संस्था बनेगी और पत्रकारों के हित में कार्य करेगी। वही बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह ने अपने आवास पर पहुंचे फरियादियों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, लोकसभा विस्तारक तुषार शर्मा, अधिवक्ता राजपाल दिसवार, अंकित शर्मा, नीरज शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment